• 22:44:00
  • .

 

JET 2025 के फॉर्म जारी: पूरी जानकारी

Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University (SKRAU), Bikaner द्वारा आयोजित JET/Pre-PG/Ph.D. Entrance Examinations-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अब www.jetskrau2025.com वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • फॉर्म भरने की शुरुआत: 28 अप्रैल 2025, शाम 4:00 बजे से

  • फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस): 28 मई 2025

  • लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 31 मई 2025

  • परीक्षा तिथि: 29 जून 2025

  • परीक्षा शुल्क-1750 (OBC/GEN/EWS)       1450 (SC/ST/PWD)

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

  • फॉर्म भरने से पहले JET Booklet-2025 में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।

  • फॉर्म भरते समय जिस मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करें, वह प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक चालू रखें। सभी सूचनाएं इन्हीं पर भेजी जाएंगी।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर (User ID) और पासवर्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि इनके माध्यम से आपके फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है।

  • फॉर्म में दी गई जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

संपर्क जानकारी (तकनीकी सहायता):

  • फोन: 7878748217 (समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)

  • ईमेल: jet2025@raubikaner.org

महत्वपूर्ण निर्देश:

"आवेदन फार्म भरने से पूर्व अभ्यर्थी को जेट बुकलेट-2025 में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ एवं समझ लेना चाहिए। फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर ही उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा।"

अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट www.jetskrau2025.com देखें, अन्य किसी भी माध्यम पर दी गई सूचना मान्य नहीं होगी।

नोट: JET Agriculture सहित अन्य संबंधित परीक्षाओं की सिलेबस, पात्रता और अन्य जानकारियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध गाइडलाइंस और नोटिफिकेशन देखें।

jjj. Powered by Blogger.